डॉ केसी सोनी की करतूत से कोतवाली में रात भर मचा हंगामा

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर के सी सोनी की करतूत ने जहां पूरे स्वास्थ्य विभाग को शर्मिंदा किया है वही रातभर कोतवाली में हंगामा मचा रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन डॉक्टर केसी सोनी बीती रात लगभग 12 बजे शराब के नशे में सागर मंदिर चौराहे के आसपास घूम रहे थे जहां पहले से एक 20 वर्षीय युवक मौजूद था। डॉ के सोनी उसके पास जाते हैं और अपनी पहचान छुपाते हुए उसे सिगरेट लाने के लिए बोलते हैं, युवक ने डॉक्टर को रेलवे स्टेशन चौराहे में गुटखा सिगरेट की दुकान होने की बात कह कर अपने मोबाइल फोन में बात करने लगता है। लेकिन डॉक्टर केसी सोनी युवक से यह कहते हुए कि वह यहां पर नया है और वह नहीं जानता इसलिए वह सिगरेट लाकर उसे दे दे। युवक ने डॉक्टर से पैसे लेकर सिगरेट लेकर आया और दे दिया।

इसके बाद डॉक्टर ने पीड़ित युवक से कहा कि वह उसके साथ सिगरेट पीने की कंपनी दे दे और डॉक्टर उसे सगरा मंदिर के बगल वाले रास्ते कब्रिस्तान के पास ले गया जहां दोनों ने सिगरेट पिया। इसके बाद आगे क्या हुआ इसकी जानकारी पीड़ित युवक ने पुलिस को दी है। पीड़ित युवक के अनुसार डॉक्टर केसी सोनी बातचीत करने के बहाने युवक से अश्लील हरकत करने लगा और उसके गुप्तांगो पर हाथ फेरने लगा। युवक के विरोध करने के बावजूद डॉक्टर युवक के साथ अश्लील हरकत करता रहा। जब डॉक्टर केसी सोनी गंदी हरकत से बाज नहीं आया तब वह अपने साथियों को फोन लगाकर मौके पर बुला लिया। इसके बाद कुछ साथी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर केसी सोनी को मौके से पकड़कर पुलिस कोतवाली लेकर आ गए।

वही डॉक्टर केसी सोनी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह युवक के साथ कोई भी गलत हरकत नहीं किया बल्कि कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की है। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि आधी रात लगभग 11:30 बजे डॉक्टर केसी सोनी आखिर कब्रिस्तान के पास क्या करने गए थे? यह पुलिस की जांच का विषय है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *