MP: राजधानी में भी नहीं है घूसखोरों की कमी, 2 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त सचिव गिरफ्तार

Editor in cheif
2 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से लगातार रिश्वतखोरों के द्वारा रिश्वत लेने और पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं जबकि इससे अछूता मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी नहीं है। ताजा मामले में राजधानी में बैठे एक संयुक्त सचिव के द्वारा 2 लाख के रिश्वत ली गई जिसे लोकायुक्त ने रंगे हाथ ट्रैप किया है।

MP: राजधानी में भी नहीं है घूसखोरों की कमी, 2 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त सचिव गिरफ्तार

मामले में बताया गया कि संयुक्त आयुक्त सहकारी संस्था मध्यप्रदेश भोपाल में विनोद कुमार सिंह संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ है। इनके द्वारा बीते दिनों विशाल सागर ग्रह निर्माण समिति संस्था में हुई अनियमिता की जांच की जा रही थी। तब संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के द्वारा मामले में क्लीन चिट देने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत संस्था के लोगों के द्वारा लोकायुक्त भोपाल से कर दी गई।

MP: राजधानी में भी नहीं है घूसखोरों की कमी, 2 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त सचिव गिरफ्तार

इसके बाद लोकायुक्त के द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया जाने पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने पूरे प्लान के तहत संयुक्त सचिव विनोद सिंह को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया और जैसे ही संस्था के द्वारा संयुक्त सचिव विनोद सिंह को रिश्वत की राशि 2 लाख दी गई, उसके तुरंत बाद लोकायुक्त में छापामार कार्रवाई कर रिश्वत की राशि सहित संयुक्त सचिव विनोद सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वतखोर संयुक्त सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।

MP: राजधानी में भी नहीं है घूसखोरों की कमी, 2 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त सचिव गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *