उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए मंडल अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है सबसे पहले प्रदेश भर के मंडलों का चुनाव किया गया जिसमें तमाम मंडलों के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद अब बारी भाजपा जिला अध्यक्ष की आई है जिसे लेकर कई दिनों से प्रदेश के बीजेपी में उठापटक मची हुई है। उमरिया जिले के लिए भी प्रदेश की बड़े नेता अपने समर्थकों को जिला अध्यक्ष बनाने का जोर लगा रहे हैं। हालांकि आज शाम तक जिला अध्यक्ष का नाम स्पष्ट होने की उम्मीद है।
उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए शिवराज और तोमर ने लगाया जोर.?
दरअसल इन्हीं वजहों से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में एक राय नहीं हो पा रही थी और जमकर खींचतान मची हुई थी। संगठन के द्वारा इसे निष्पक्ष और कार्यकर्ताओं के कामकाज को चयन करने के बाद जिला अध्यक्ष बनाया जाना था, लेकिन प्रदेश की वरिष्ठ नेताओं के द्वारा प्रदेश भर में अपने-अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनने के लिए घमासान मचा दिए।
उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए शिवराज और तोमर ने लगाया जोर.?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए भी पूर्व मुख्यमंत्री और केंड्रिक कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिए जोर लगाया है। हालांकि प्रदेश के अन्य दिग्गज नेताओं के द्वारा भी उमरिया के लिए अपने समर्थको को जिला अध्यक्ष बनाने की पहल की गई थी। देखना होगा संगठन निष्पक्ष या कार्यकर्ताओं के कामकाज को देखकर निर्णय लेता है या फिर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दिए गए अपने समर्थको के नाम पर संगठन जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी मोहर लगाता है.?