शहडोल (संवाद)। तेंदुए के हमले और उससे घायल होने वाले लोगों के अक्सर खबरें सुनने में आती है लेकिन क्या कभी तेंदुआ के द्वारा इंसान पर लाइव हमला करते नहीं देखा गया होगा। यहां पर हम खूंखार तेंदुआ के द्वारा एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के ऊपर हमला करते हुए वीडियो में देखा जा रहा है। दरअसल यह सभी लोग पिकनिक मनाने जंगल के नजदीक गए थे जहां झाड़ियां में छिपे तेंदुआ ने हमला कर दिया।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
यह पूरा घटनाक्रम शहडोल जिले के खतौली बीट में सोन नदी के किनारे शोभा घाट के पास का है। जहां कुछ लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे इस दौरान वहीं पास में झाड़ियां में छिपे तेंदुआ ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के ऊपर तेज रफ्तार से दौड़ते हुए हमला बोल दिया। इस दौरान तेंदुआ को देख लोग इधर-उधर भागने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे तभी पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन समदड़िया भी भागने लगे इस दौरान तेज रफ्तार तेंदुआ उनके ऊपर चलांग लगा दी और उन्हें जमीन पर गिराकर हमला कर दिया।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
इसके अलावा भी उनके साथ पिकनिक मना रहे एक अन्य पुरुष और एक महिला के ऊपर भी तेंदुआ ने हमला करके घायल कर दिया। तेंदुए से घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया गया है। हालांकि उसे जगह पर पिकनिक मना रहे लगभग 50 लोग वहां मौजूद थे इस दौरान उन्हें पता चला कि वहीं पास की झाड़ियां में तेंदुआ छिपा है। जिसके चलते लोग वहां से तेंदुआ को भगाने की कोशिश में थे।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
लेकिन लोगों की आवाज से तेंदुआ भी परेशान और विचलित हो गया इस दौरान वह खूंखार हो गया और झाड़ियां से निकलकर सीधा इंसानों की तरफ दौड़ लगा दी और हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से तीन लोग घायल हुए जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। घायलों में पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन समदड़िया, आकाश कुशवाहा और नंदिनी सिंह शामिल है।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
तेंदुए के हमले की खबर की जानकारी के बाद वन विभाग भी मौके पर पहुंचा है और तेंदुए की तलाश में जुटा है इस दौरान वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है उनके द्वारा कहा गया है कि उसे इलाके में तेंदुए का रहवास है इसलिए लोग उसे जगह पर नहीं जाएं जिससे उन्हें खतरा हो सकता है हालांकि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में है। बहुत जल्द तेंदुए के पकड़ कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के
जिला अस्पताल के एसएनसीयू के
वॉर्मर में आग से झुलसे 3 नवजात
बच्चों में से एक की जबलपुर में
उपचार के दौरान मृत्यु की घटना
गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्हो - 22/08/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से
उनके निवास स्थान पर भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ने श्री नड्डा के स्वास्थ्य की
जानकार - 22/08/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि
प्रदेश में फार्मर आईडी बनवाने
का अभियान 20 अगस्त से शुरू किया
गया है। किसानों को अब न कहीं
भटकना होगा और न ही लंबी लाइनों
में लगना होगा। शासकीय दल खुद
कि - 22/08/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश
के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी बदल
रहा है। हमारा मध्यप्रदेश आज
देश में सबसे तेज गति से प्रगति
करने वाला प्रदेश बन गया है।
कभी मध्यप्रदेश पर बीमारू
प्रदेश ह - 22/08/2026
किसी
मासूम बच्चे का घर से बिछड़
जाना केवल एक परिवार के लिए
चिंता और पीड़ा का विषय नहीं,
बल्कि पूरे समाज के लिए
संवेदनशील चुनौती है। डर,
घबराहट, नासमझी अथवा किसी
परिस्थिति के कारण घर से भटके
ब - 22/08/2026