शहडोल। शहडोल जिले के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय ब्यौहारी में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त टीम रीवा ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मामले में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मैं उक्त पते पर रहता हूं मैं ग्राम पपौद में अपनी पत्नी श्रीमती अंकेता जायसवाल के नाम भूमि क्रय किया था जिसका रकबा 1020/4/1/1 है । जिस पर मेरी पत्नी श्रीमती अंकेता जयसवाल के द्वारा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभाग ब्यौहारी जिला शहडोल में उक्त भूमि पर हुए विवाद की अपील प्रस्तुत किया गया था । जब मैंने फैसले की आदेश की कॉपी अनुविभागी अधिकारी राजस्व विभाग ब्यौहारी के बाबू वीर सिंह से माँगी तो उनके द्वारा मुझे आदेश की कॉपी देने के एवज में 20000/– रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग करना सही पाया गया | आज दिनांक 06.05.2026 को लोकायुक्त संभाग रीवा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी– वीर सिंह जाटव पिता श्री रामचरण जाटव, उम्र–40 वर्ष, पद– क्लर्क (भ्रत्त), अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय ब्यौहारी, मूल निवासी–वार्ड नंबर 47 गली नंबर 6 जिला मुरैना। वर्तमान पता–सिविल कालोनी ब्यौहारी जिला शहडोल (म.प्र.) जिला शहडोल म.प्र. को 15,000/- रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 7 (क)भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है । लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही को जा रही है ।आमजन से अपील है की कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की माँग करे तो कार्यालय एवं दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते है ।