Shahdol: राज्यपाल और मुख्यमंत्री का शहडोल आगमन 15 नवंबर को, बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

Editor in cheif
2 Min Read
शहडोल (संवाद)। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री 15 नवंबर को शहडोल के दौरे पर रहेंगे जहां उनके द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 15 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

Shahdol: राज्यपाल और मुख्यमंत्री का शहडोल आगमन 15 नवंबर को, बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

15 नवंबर को मनाया जाने वाला भगवान बिरसा मुंडा जन्म दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल पहुंच रहे हैं। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। शहडोल के बाणगंगा मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां अतिथियों के द्वारा सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

Shahdol: राज्यपाल और मुख्यमंत्री का शहडोल आगमन 15 नवंबर को, बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

कार्यक्रम में शहडोल सहित आसपास के इलाकों के जनप्रतिनिधि अधिकारी गण और खासकर आदिवासी वर्ग के नेता शामिल रहेंगे कार्यक्रम में आदिवासी लोक कला लोकगीत और लोक नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे और फिर मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा।

Shahdol: राज्यपाल और मुख्यमंत्री का शहडोल आगमन 15 नवंबर को, बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *