उमरिया (संवाद)। हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा MPPSC का रिजल्ट आया है जिसमें उमरिया जिले की साक्षी सिंह ने पहले प्रयास में ही एमपीपीएससी क्रैक कर जिला कोषालय अधिकारी बनी है। साक्षी सिंह के चयन होने पर उनके माता-पिता और रिश्तेदारों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा, तो वही साक्षी सिंह ने उमरिया जिले को भी गौरवान्वित किया है।
साक्षी सिंह ने किया उमरिया जिले को गौरवान्वित, MPPSC क्रैक बनी ट्रेजरी ऑफिसर

Contents
एमपीपीएससी में चयन होने वाली कुमारी साक्षी सिंह ग्राम ददरौडी-कोडार निवासी राजेश सिंह की बेटी है जिनकी प्रारंभिक शिक्षा उमरिया से प्रारंभ हुई है। कुमारी साक्षी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती स्कूल उमरिया से प्रारंभ हुई और उसके बाद एक्सीलेंस स्कूल उमरिया में हायर सेकेंडरी पास की है। इसके बाद साक्षी ने ग्रेजुएशन जबलपुर के सेंट एलायसेस कॉलेज से किया है। इसके बाद वह कुछ समय से इंदौर में रहकर एमपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटी रही हैं।
साक्षी सिंह ने किया उमरिया जिले को गौरवान्वित, MPPSC क्रैक बनी ट्रेजरी ऑफिसर

कुमारी साक्षी सिंह पिता राजेश सिंह के द्वारा इंदौर में रहकर मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी में लगी रही और उन्होंने पहले प्रयास में ही एमपीपीएससी एक्जाम क्रैक कर लिया। साक्षी सिंह का चयन जिला कोषालय अधिकारी के रूप में हुआ है। साक्षी सिंह के एमपी पीएससी एग्जाम में चयन होने पर उन्हें और उनके पिता राजेश सिंह को उनके रिश्तेदार और मित्र गणों ने बधाई प्रेषित की है।

साक्षी सिंह ने किया उमरिया जिले को गौरवान्वित, MPPSC क्रैक बनी ट्रेजरी ऑफिसर
