Sagar: एक साथ 4 महिलाओं की कुएं में मिली लाश, देवरानी-जेठानी,नानी और नातिन शामिल,इलाके में फैली सनसनी

Editor in cheif
3 Min Read
सागर (संवाद)। मध्यप्रदेश के सागर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें एक ही परिवार के चार महिलाओं की लाश कुएं के भीतर लटकती हुई मिली है। चारों महिलाओं में देवरानी जेठानी नानी और नातिन शामिल है। शनिवार की सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है। इनमें दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि अन्य महिला और बच्ची का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कुएं से निकलवाने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Sagar: एक साथ 4 महिलाओं की कुएं में मिली लाश, देवरानी-जेठानी,नानी और नातिन शामिल,इलाके में फैली सनसनी

पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का है। देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि महिलाओं की पहचान भारती लोधी 36 साल, आरती लोधी 28 साल, भागवती लोधी 65 साल और रोमिका लोधी 6 साल के रूप में हुई है। इनमें भारती और आरती देवरानी-जेठानी हैं। वहीं नानी भागवती लोधी और नातिन रोमिका लोधी का शव पानी में उतराता मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Sagar: एक साथ 4 महिलाओं की कुएं में मिली लाश, देवरानी-जेठानी,नानी और नातिन शामिल,इलाके में फैली सनसनी

परिवार के सुरेंद्र लोधी ने बताया कि करीब एक साल पहले छोटे भाई सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक भारती और आरती के पति जेल में हैं। सोनू की पत्नी के परिवार वाले आए दिन घर आकर गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार शाम भी कुछ लोगों ने आकर विवाद किया था। वह लगातार परेशान कर रहे थे।

Sagar: एक साथ 4 महिलाओं की कुएं में मिली लाश, देवरानी-जेठानी,नानी और नातिन शामिल,इलाके में फैली सनसनी

बता दें कि देवरी तहसील के कोपरा गांव में एक ही परिवार की जेठानी देवरानी आरती और भारती की शादी हुई थी, कुछ दिन पहले अपनी मां को भी घर से ससुराल में ही रहने के लिए लेकर आई थी, बीती रात देवरानी जेठानी उनकी मां और भतीजी पूरी परिवार के साथ खाना खाकर एक साथ सो गए थे लेकिन सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य की नींद खुली तो उसकी पत्नी पास में नहीं थी उसने पहले घर में तलाश किया तो और भी लोग नहीं मिले जब कुए के पास देखा तो नजर देख उसकी होश उड़ गए पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।

Sagar: एक साथ 4 महिलाओं की कुएं में मिली लाश, देवरानी-जेठानी,नानी और नातिन शामिल,इलाके में फैली सनसनी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *