MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारियों की लंबी फेहरिस्त है। आए दिन कोई ना कोई शासकीय अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत मामले में लोकायुक्त के हाथों गिरफ्तार हो रहे हैं। एक इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से सामने आया है जहां एक रिश्वतखोर एसडीएम के बाबू के द्वारा एक मामले में फरियादी से 15000 के रिश्वत मांगी जा रही थी।
मामले में मेरी जानकारी के मुताबिक 18 जून को फरियादी दीपक राठौर निवासी ग्राम साठखेड़ा ने लोकायुक्त उज्जैन को शिकायती आवेदन पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि एसडीएम के बाबू पंकेश योगी के द्वारा प्लाट के डायवर्सन कराने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
मामले में लोकायुक्त के द्वारा शिकायत सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू पंकेश योगी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने उक्त रिश्वतखोर बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में MP सरकार,
दर्जन भर कलेक्टरों के बदले जाने की खबर ☞
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में MP सरकार, दर्जन भर कलेक्टरों के बदले जाने की खबर