MP: अब सहायक रजिस्ट्रार पर लोकायुक्त ने कसा शिकंजा, बड़ी रकम 1.15 लाख रिश्वत लेते ट्रैप

Editor in cheif
3 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर लोकायुक्त के द्वारा सहायक रजिस्ट्रार के ऊपर शिकंजा कसा गया है। जिसमें लोकायुक्त की टीम ने सहायक रजिस्टर को बड़ी रकम 1 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते रगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब रिश्वतखोर सहायक रजिस्ट्रार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

MP: अब सहायक रजिस्ट्रार पर लोकायुक्त ने कसा शिकंजा, बड़ी रकम 1.15 लाख रिश्वत लेते ट्रैप

पेट्रोल गाड़ियों के पसीने छुड़ाने बाजार में आई स्टाइलिश Electric बाइक, जाने फीचर्स और कीमत

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कोऑपरेटिव में पदस्थ सहायक रजिस्ट्रार आरसी जरिया के द्वारा किसानों से अनाज खरीदी करने वाले समितियां के प्रबंधकों से भारी भरकम रिश्वत मांगी जा रही थी। उनके द्वारा प्रबंधकों से उपार्जन फसल ₹1 प्रति कुंटल के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत नहीं देने पर उनके द्वारा समिति प्रबंधकों को परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उपार्जन समितियां के प्रबंधको के द्वारा इस पूरे मामले में रिश्वतखोर कोऑपरेटिव के सहायक रजिस्टर की शिकायत लोकायुक्त उज्जैन से कर दी।

MP: अब सहायक रजिस्ट्रार पर लोकायुक्त ने कसा शिकंजा, बड़ी रकम 1.15 लाख रिश्वत लेते ट्रैप

Redmi ने पेश किया अपना जबरदस्त साउंड वाला Redmi Buds 5A , जाने कीमत और फीचर्स

लोकायुक्त के द्वारा शिकायत सत्यापन के बाद लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसके बाद जैसे ही आज गुरुवार को समिति के प्रबंधकों के द्वारा जैसे ही रिश्वत की राशि 1 लाख 15 हजार की राशि रिश्वत के तौर पर सहायक रजिस्ट्रार आरसी जरिया को दी गई उसके तुरंत बाद लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ने की कार्यवाही कर दी। जिसमें लोकायुक्त ने सहायक रजिस्ट्रार से जरिया को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है और अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही की जा रही है।

MP: अब सहायक रजिस्ट्रार पर लोकायुक्त ने कसा शिकंजा, बड़ी रकम 1.15 लाख रिश्वत लेते ट्रैप

KTM छापरी बाइक को जोर का थप्पड़ मारेंगी Yamaha MT-15, देखे कीमत और कंटाप लुक

बताया गया कि प्रबंधको के द्वारा रिश्वत के तौर पर दी गई राशि 1 लाख 15 हजार रुपये 6 समितियां को मिलाकर दिए गए थे। जिसमें 50 हजार दस्ताखेड़ी समिति शाजापुर, 21 हजार केवड़ा खेड़ी समिति से, 19000 समिति से,गोदना समिति से 16 हजार, 9 हजार मंगलाज समिति से लिया गया था इस प्रकार कुल 1 लाख 15 हजार की राशि रिश्वत के तौर पर लेने के दौरान सहायक रजिस्टर आरसी जरिया को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

MP: अब सहायक रजिस्ट्रार पर लोकायुक्त ने कसा शिकंजा, बड़ी रकम 1.15 लाख रिश्वत लेते ट्रैप

MP: कलेक्टर के निर्देश ने कर्मचारियों में मचा दी खलबली, नहीं चलेगा जींस-टीशर्ट, शालीन कपड़े पहनकर आए दफ्तर

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *