Umaria: जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन के पद पर हुई नई पदस्थापना,स्वास्थ्य विभाग ने जारी किये आदेश

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश के द्वारा उमरिया जिले के जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन के पद के लिए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें डॉक्टर सरकार बहादुर खरे सिविल सर्जन सीधी को जिला चिकित्सालय उमरिया के लिए स्थानांतरित किया गया है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं के वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ राजू निदरिया के द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश पर उल्लेख किया गया है कि प्रशासकीय कार्य सुविधा के दृष्टि से सीधी जिले में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर सरकार बहादुर खरे को उमरिया जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ किया जाता है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *