सरकार और सेवा भारती की मंशानुरूप करेंगे कार्य,समिति के गठन पर श्रीमती शशि शुक्ला गौतम ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया। जिला बाल कल्याण समिति (किशोर न्याय समिति) की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शशि शुक्ला गौतम ने यह दायित्व सौंपे जाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा सदैव से पीड़ित महिलाओं और किशोरवय बच्चों को न्याय, सहायता प्रदान करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा मे शामिल करने की रही है। यही कार्य देश की विख्यात संस्था सेवा भारती का भी है। जिसने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिकता के क्षेत्र मे कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं।
श्रीमती गौतम ने कहा कि वे प्रदेश सरकार और सेवा भारती के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके उद्देश्यों के अनुरूप समाज की बेहतरी के लिए कार्य करेंगी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती शशि शुक्ला गौतम के पास बालहित से जुड़ी इस संस्था और कार्यप्रक्रिया का लंबा अनुभव है। इससे पूर्व वे वर्ष 2014 से 2019 तक बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष तथा साल 2021 से 2024 तक किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं। उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी मिलने पर जिले में हर्ष व्याप्त है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *