MP: नेताजी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा,नेताजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,यहां जानिए पूरी डिटेल

Editor in cheif
5 Min Read
बालाघाट (संवाद)। मध्य प्रदेश के एक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की सगाई के दौरान उसकी महिला प्रेमिका के द्वारा हंगामा मचा दिया गया महिला के मुताबिक नेताजी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद नेताजी की शादी और सगाई दोनों टल गई है।

MP: नेताजी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा, नेताजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, यहां जानिए पूरी डिटेल

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का है जहां युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सुहाग पूरे की इंगेजमेंट कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान नेताजी की प्रेमिका शिक्षक वहां आ धमकी और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। महिला प्रेमिका ने सभी रिश्तेदारों के सामने नेताजी की पोल खोल कर रख दी। नेताजी की प्रेमिका के द्वारा उन पर दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP: नेताजी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा, नेताजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, यहां जानिए पूरी डिटेल

प्रेमिका ने पुलिस को शिकायत के दौरान बताया कि वह एक शिक्षक है। सन 2008 में वह एक प्राइवेट कॉलेज से B.Ed की पढ़ाई कर रही थी उस समय युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे भी महिला के साथ पढ़ाई कर रहा था इस दौरान दोनों की मेल मुलाकात होती रही है तब भूपेंद्र ने महिला को प्यार का प्रपोज किया था। लेकिन उस समय महिला ने भूपेंद्र को मन कर दिया। इसके बाद भी भूपेंद्र लगातार महिला के पीछे पड़ा रहा। लेकिन भूपेंद्र हार नहीं माना और कुछ साल बीतने के बाद एक बार फिर भूपेंद्र ने प्यार का प्रपोज किया तब पहले ने एक्सेप्ट कर लिया।

MP: नेताजी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा, नेताजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, यहां जानिए पूरी डिटेल

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शिक्षक के तौर पर पहले नौकरी सिंगरौली जिले में लगी थी और वह वहीं रहकर ड्यूटी कर रही थी लेकिन जब वह अपने घर बालाघाट आई तब भूपेंद्र उसे घूमने के बहाने अपने दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। भूपेंद्र के द्वारा लगातार शादी करने का झांसा दिया जा रहा था जब भी वह शादी की चर्चा करती भूपेंद्र अक्सर टाल दिया करता था।

MP: नेताजी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा, नेताजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, यहां जानिए पूरी डिटेल

कुछ समय बाद जब उसका ट्रांसफर सिंगरौली से बालाघाट के लिए हो गया तब वह बालाघाट में रहने लगी और भूपेंद्र और महिला के बीच लगातार मेल मुलाकात होती रही और शारीरिक संबंध बनते रहे। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि भूपेंद्र का किसी और महिला से संबंध है लेकिन महिला के पूछने पर भूपेंद्र नकार दिया। इसके बाद भूपेंद्र महिला प्रेमिका से दूरियां बनाने लगा और उसे जातिगत रूप से अपमानित भी करने लगा भूपेंद्र भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहा है इसलिए वह उसके ऊपर दबाव बनाए रखा था।

MP: नेताजी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा, नेताजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, यहां जानिए पूरी डिटेल

लेकिन महिला प्रेमिका को पता चला कि 16 नवंबर 2024 को भूपेंद्र सुहाग पूरे की शादी तय हो गई है और उसकी सगाई का कार्यक्रम चल रहा है। तब प्रेमिका ने सगाई कार्यक्रम में पहुंचकर सभी रिश्तेदारों के सामने जमकर हंगामा मचाया इस दौरान महिला ने पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाकर भूपेंद्र के खिलाफ पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई महिला की शिकायत पर पुलिस ने भूपेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और शादी का झांसा देने की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। सगाई के दौरान महिला के हंगामा के बाद नेताजी की सगाई और शादी दोनों टल गई है।

MP: नेताजी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा, नेताजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, यहां जानिए पूरी डिटेल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *