जबलपुर (संवाद)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक को 2 गर्लफ्रेंड से प्यार करना बड़ा भारी पड़ गया। एक गर्लफ्रेंड ने युवक की बेवफाई का इस कदर बदला लिया कि उसने युवक के घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। यह कांड तब हुआ जब युवक दूसरी गर्लफ्रेंड से मंदिर में शादी कर रहा था। बताया गया कि युवती अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी और काफी देर हंगामा करने के बाद उसने युवक के घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। युवक ने युवती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जबलपुर के अधारताल इलाके का रहने वाला एक युवक अलग-अलग 2 गर्लफ्रेंड को अपने प्यार करने के झांसे में ले रखा था। लेकिन युवक पहली गर्लफ्रेंड को छोड़कर दूसरी गर्लफ्रेंड से मंदिर में शादी कर रहा था इसकी जानकारी जैसे ही पहले वाली गर्लफ्रेंड को पता चली वह आग बबूला हो गई। पहले तो उसने शादी रोकने का प्रयास किया लेकिन जब युवक नहीं माना तब पहली गर्लफ्रेंड पेट्रोल लाकर युवक के घर में छेड़ दिया और आग लगा दी। पहली गर्लफ्रेंड का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा देकर एक दूसरी गर्लफ्रेंड बनाकर उससे शादी रचाया है।
इसी बात से पहली गर्लफ्रेंड भड़क गई और उसने कांड कर दिया हालांकि इस तरह का यह पहले ही मामला होगा जब एक गर्लफ्रेंड के द्वारा उसके बॉयफ्रेंड की बेवफाई की सजा इस तरह मिला है। पहली गर्लफ्रेंड के द्वारा युवक के घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देने से घर में रखा सारा सामान और अन्य सामान जल गया।
युवक ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड कि इस हरकत को लेकर स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है युवक के परिजनों का आरोप है कि युक्ति पहले से ही शादीशुदा है वह उनके बेटे को फंसाना चाहती थी। वहीं पहली गर्लफ्रेंड का कहना है कि उसने घर में आज नहीं लगे उसके मुताबिक जब वह युवक के घर पहुंची तब उसके साथ विवाद और झगड़ा होने लगा इस दौरान आग कब लग गई और किसने लगाया पता ही नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।