MP: जनजातीय विभाग के सहा. आयुक्त गिरफ्तार,6 महीने से रहे फरार, राजधानी भोपाल की एक होटल से पुलिस ने पकड़ा,करोड़ो के गबन का है आरोप

Editor in cheif
4 Min Read
डिंडौरी (संवाद)। जिले के जनजातीय विभाग में पदस्थ रहे सहायक आयुक्त को डिंडोरी पुलिस ने राजधानी भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। सहायक आयुक्त के खिलाफ करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति घोटाले के चलते पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सहायक आयुक्त तभी से फरार चल रहे थे लगभग 6 महीने बाद पुलिस ने उसे राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है।

MP: जनजातीय विभाग के सहा. आयुक्त गिरफ्तार,6 महीने से रहे फरार, राजधानी भोपाल की एक होटल से पुलिस ने पकड़ा,करोड़ो के गबन का है आरोप

दरअसल डिंडोरी जिले के जनजातीय विभाग तत्कालीन सहायक आयुक्त अमर सिंह वर्ष 2019 से 21 के बीच 2 करोड़ 59 लाख रुपए छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी हैं। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने के बाद सहायक आयुक्त अमर सिंह दोषी ठहराए गए थे इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर उनके खिलाफ पुलिस में फिर दर्ज कराई गई थी तभी सेवा फरार हो गए थे। पुलिस के द्वारा उनके ऊपर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। तब से पुलिस आरोपी अमर सिंह की तलाश में जुटी रही लेकिन लगभग 6 महीने गुजरने के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई है।

MP: जनजातीय विभाग के सहा. आयुक्त गिरफ्तार,6 महीने से रहे फरार, राजधानी भोपाल की एक होटल से पुलिस ने पकड़ा,करोड़ो के गबन का है आरोप

Umaria : शराबी शिक्षक सस्पेंड,कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने की कार्यवाही,नशे में धुत होकर पहुंचता है स्कूल

सहायक आयुक्त अमर सिंह के द्वारा जिले में आदिवासी छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति में लगभग 3 करोड़ की राशि गबन कर लिया गया था मामले की जांच उपरांत आप साबित होने के बाद पूरे डिंडोरी जिले सहित जनजातीय विभाग में हड़कंप मच गया था इस दौरान तत्कालीन कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा आरोपी सहायक आयुक्त अमर सिंह के खिलाफ गबन धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में पुलिस में मामला पंजीबद्ध कराया था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद सहायक आयुक्त अमर सिंह दफ्तर से फरार हो गए पुलिस के द्वारा लगातार उनके कई ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन उनका सुराग का पता नहीं चल सका।

MP: जनजातीय विभाग के सहा. आयुक्त गिरफ्तार,6 महीने से रहे फरार, राजधानी भोपाल की एक होटल से पुलिस ने पकड़ा,करोड़ो के गबन का है आरोप

इस दौरान करीब 6 महीने गुजरने के बाद डिंडोरी पुलिस को अचानक जानकारी मिली की सहायक आयुक्त राजधानी भोपाल के एक होटल में छिपा हुआ है इसके बाद पुलिस पूरी प्लानिंग के साथ शुक्रवार 26 जुलाई को को भोपाल स्थित होटल में छापा मार्ग कार्यवाही कर आरोपी सहायक आयुक्त अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी अमर सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड ले सकती है और इसके बाद उनसे मामले में पूछताछ की जाएगी।

MP: जनजातीय विभाग के सहा. आयुक्त गिरफ्तार,6 महीने से रहे फरार, राजधानी भोपाल की एक होटल से पुलिस ने पकड़ा,करोड़ो के गबन का है आरोप

BSNL 4G Available ग्राहकों को मिलेगा तोहफा इस दिन से मिलेगा 4G नेटवर्क जाने प्रोसेस

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *