MP: बांधवगढ़ सहित प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व 3 महीने के लिए बंद,1 अक्टूबर से फिर शुरू होगा पर्यटन

MP (संवाद)। प्रदेश में वर्षा कल के शुरू होते ही टाइगर रिजर्व में पर्यटन बंद कर दिया जाता है इसके लिए 30 जून की तारीख लगभग तय मानी जाती है और 3 महीने तक टाइगर रिजर्व बंद हो जाते हैं। 3 महीने बाद 1 अक्टूबर से पर्यटन फिर शुरू किया जाता है। जबकि कुछ टाइगर रिजर्व के कोर जोन को छोड़कर बफर जोन में सफारी संचालित रहती है।
मध्यप्रदेश के अंतर्गत 6 टाइगर रिजर्व आते हैं जिसमें बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, कान्हा, संजय धुबरी और पन्ना टाइगर रिजर्व शामिल है। यहां सभी जगह बारिश के चलते मौसम यानी 30 जून से पर्यटन के लिए पूर्णतया बंद कर दिया जाता है। वही यह समय वन्य प्राणियों के प्रजनन का भी समय होता है। साल भर में इन तीन महीने में बाघ-बाघिन सहित अन्य जंगली जानवर एकांतवास मैं रहते हैं इस दौरान बाघ बाघिन खूंखार भी हो जाते हैं ऐसे में किसी का खलल परेशानी पैदा करने वाला होता है।
वही टाइगर रिजर्व के कोर जॉन को छोड़कर बफर क्षेत्र में सफारी संचालित रहती है। इस बारिश के मौसम में भी पर्यटक बफर जोन में घूमने के लिए पहुंचते हैं जो बारिश के मौसम में जंगल का आनंद लेते हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम में जंगल के अंदर कच्चा रास्ता होने के कारण रास्ता खराब हो जाता है इसलिए लिहाज से भी पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए भी वर्षा काल में पर्यटन बंद करना एक प्रमुख कारण माना जाता है।
Leave a comment