बालाघाट (संवाद)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बैगा बच्चों की मौत के मामले को लेकर देशभर में चिंता और आक्रोश का माहौल है। इस बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को बालाघाट पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
दीपके के गांव पहुंचते ही वहां मौजूद स्थानीय पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और घटना के कई दिनों बाद बालाघाट पहुंचने को लेकर सवाल किए। पत्रकारों ने उन पर पीड़ितों की मौत के मामले में राजनीति करने के आरोप भी लगाए।
Vivo X500 Series 21 सितंबर को होगी लॉन्च, 200MP कैमरा और 2nm चिपसेट की उम्मीद
इस दौरान एक महिला पत्रकार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना के काफी समय बाद वे पीड़ित परिवारों का हाल जानने पहुंचे हैं। वहीं, एक अन्य पत्रकार ने भी उनके देर से आने पर सवाल उठाया।
पत्रकारों के सवालों के बीच अभिजीत दीपके ने बालाघाट आने में हुई देरी को स्वीकार किया और इसके लिए माफी भी मांगी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Source:lalluram
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की हाई-प्रोफाइल मुलाकातों से सियासी चर्चाएं तेज