उमरिया। भारत देश सहित पूरी दुनिया में उत्पन्न हुए वैश्विक संकट को लेकर बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर इसके उपयोग में कमी करने अपील की थी, जिसके बाद से जहां सरकार में मंत्री और बड़े-बड़े नेता अपने काफिले में कटौती कर दी है या अनावश्यक आना-जाना बंद कर दिया है। वहीं बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने अपने चार पहिया वाहन को त्यागकर ई स्कूटर से लगभग 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय करके अपने ग्रह ग्राम छादा कला से जिला मुख्यालय उमरिया पहुंचे हैं।
विधायक शिवनारायण सिंह का कहना है कि देश में उत्पन्न हुए इस वैश्विक संकट से उबरने के लिए हर एक देशवासी का कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दृष्टिगत रखते हुए एकजुट होकर भारत को इस संकट से उबरने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आज बगैर किसी आरोप प्रत्यारोप के सभी देशवासियों को एकमत और एक साथ होकर उत्पन्न हुए इस संकट की स्थिति से एक साथ मुकाबला करने की आवश्यकता है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर एक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके साथ हर एक भारतवासी का भी देश हित में दायित्व बनता है कि उसे देश के प्रति समर्पण की भावना रखनी चाहिए।