शराब ठेकेदारों ने कलेक्टर से की मुलाकात,अपनी समस्याओं से कराया अवगत

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। जिले के अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकानों के ठेकेदार जिले की कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। शराब ठेकेदारों ने कलेक्टर से बताया कि उनके द्वारा अग्रिम भुगतान किए जाने के बाद भी उन्हें शराब उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नए टेंडर हुए लगभग डेढ़ महीने बीत चुके हैं। लेकिन उन्हें पूरे तरीके से शराब की सप्लाई नहीं हो पा रही है ठेकेदारों ने बताया कि शराब उपलब्ध नहीं होने से उनकी दुकान खाली पड़ी हुई है। शराब ठेकेदारों ने कलेक्टर की अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि वह आबकारी विभाग से इस संबंध में चर्चा कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्यवाही करेंगी।

दरअसल पूरे मध्य प्रदेश के तमाम जिलों को शराब सप्लाई करने वाली सोम नामक कंपनी को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा नए टेंडर के बाद से कंपनी के शराब सप्लाई करने पर रोक लगा दी है। यही वजह है कि सोम कंपनी के बराबर अन्य कोई कंपनी शराब सप्लाई नहीं कर पा रही है, और इस कारण शराब दुकानों में पर्याप्त शराब उपलब्ध नहीं हो पा रही है। हालांकि यह मामला कोई उमरिया जिले का नहीं है बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के तमान शराब दुकानों का यही हाल है। शराब ठेकेदारों को पर्याप्त शराब नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि उन्हें हर महीने लाइसेंस की राशि भी विभाग को जमा करना होता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *