Jabalpur: यहां अलग अंदाज में दिखा SDM के विरोध का नजारा, शहर में लगे SDM रिश्वतखोर लिखे पोस्टर

Editor in cheif
3 Min Read
जबलपुर (संवाद)। लोगों के विरोध करने के अब अलग-अलग अंदाज नजर आते हैं कई बार नारे लगाकर तो कई बार कई अन्य तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया जाता है। लेकिन जबलपुर में इस बार एक एसडीएम का विरोध कुछ अलग ही अंदाज से किया गया है यहां अज्ञात लोगों के द्वारा शहर के दीवारों में रिश्वतखोर एसडीएम के पोस्टर छपवाकर चस्पा किया गया है। हालांकि लोगों के इस विरोध के अंदाज को दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है। शहर में पोस्ट लगने के बाद जहां प्रशासनिक महकमें हड़कंप मचा है। वही कलेक्टर मामले की जांच करने की बात कही है।

Jabalpur: यहां अलग अंदाज में दिखा SDM के विरोध का नजारा, शहर में लगे SDM रिश्वतखोर लिखे पोस्टर

गरीबो का रोला बनने आ गई Bajaj की सबसे सस्ती कार, 35kmpl माइलेज के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

जबलपुर के गोरखपुर तहसील में पदस्थ एसडीम पंकज मिश्रा के खिलाफ इस तरीके के पोस्टर शहर की दीवारों में चस्पा किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि एसडीएम को रिश्वतखोर और चोर बताया गया है। हालांकि जैसे ही यह पोस्ट लोगों और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पड़े हैं उसके बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है वहीं प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कलेक्टर के द्वारा मामले की जांच करने की बात कही गई है।

Jabalpur: यहां अलग अंदाज में दिखा SDM के विरोध का नजारा, शहर में लगे SDM रिश्वतखोर लिखे पोस्टर

मिली जानकारी के मुताबिक मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा है कि कुछ लोगों के द्वारा इस तरह की  घटिया हरकत करके प्रशासनिक अधिकारियों को सिर्फ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ऐसी हरकत करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ प्रभावशाली और दलाल टाइप के लोगों का अवध और अनैतिक कार्य नहीं किए जाने के चलते उनके द्वारा अधिकारियों को बदनाम करने का इस तरीके के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।

Jabalpur: यहां अलग अंदाज में दिखा SDM के विरोध का नजारा, शहर में लगे SDM रिश्वतखोर लिखे पोस्टर

युवाओ का दिल जितने आ गई Yamaha XSR 155 बाइक, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे टनाटन फीचर्स

हालांकि कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा दोनों पहलुओं की जांच की जाएगी जिसमें यह भी पता लगाया जाएगा की आखिरकार लगे पोस्टर में सच्चाई है या नहीं.? वही इस तरीके का विरोध करने वाले लोगों का भी पता लगाया जाएगा जो कहीं ना कहीं अपने निजी और गैर कानूनी कामों के चलते अधिकारियों को बदनाम करने की कोशिश में रहते हैं।
Jabalpur: यहां अलग अंदाज में दिखा SDM के विरोध का नजारा, शहर में लगे SDM रिश्वतखोर लिखे पोस्टर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *