आर.सी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में दो दिवसीय सीपीडी प्रशिक्षण का सफल आयोजन

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। रॉबर्टसन कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, उमरिया में 4 एवं 5 जुलाई 2026 को *विस्तार*(विजनरी इंस्टीट्यूट फॉर स्किल ट्रेनिंग एंड अकादमिक रिफार्म्स) के सहयोग से शिक्षकों के लिए दो दिवसीय सी.पी.डी. (कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था—”एम्पवरिंग एजुकेटर्स : बिल्डिंग इन्क्लूसिव क्लासरूम & एसेंशियल लाइफ़ स्किल्स थ्रू सी.पी.डी.”

प्रशिक्षण में श्रीमती कला मोहन (एजुकेशनिस्ट, मास्टर ट्रेनर; साइकोलॉजिस्ट एवं पूर्व प्राचार्य, सी.बी.एस.ई. स्कूल) तथा श्रीमती सोनल झावर (एजुकेटर मेंटर ट्रेनर एवं अर्ली ईयर्स & फाऊंडेशनल लर्निंग स्पेशलिस्ट) ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत दक्षताओं का विकास, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, समावेशी शिक्षा, न्यूरोडाइवर्सिटी की समझ, विभेदित शिक्षण , तनाव प्रबंधन, प्रभावी संचार एवं पारस्परिक कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, अनुकूलन क्षमता, इंटरैक्टिव शिक्षण तकनीकों, आइस-ब्रेकर गतिविधियों, चिंतन एवं फीडबैक तथा पर्यावरण शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं गतिविधि-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दोनों दिनों में विभिन्न समूह गतिविधियों, चर्चाओं, रोल-प्ले एवं सहभागितापूर्ण अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण तथा समावेशी कक्षा निर्माण के लिए उपयोगी सुझाव एवं व्यवहारिक तकनीकें प्रदान कीं।

विद्यालय प्रबंधन ने प्रशिक्षण को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यवहारिक बताते हुए इसे अपने शिक्षण कार्य में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *