उमरिया (संवाद)। राजस्व महा अभियान चरण एक और दूसरे में उमरिया जिला फिसड्डी होने के बाद अब जन शिकायत और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में भी काफी पीछे नजर आ रहा है। जिसके लिए समीक्षा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव ने उमरिया जिले के शासकीय महकमें के प्रति नाराजगी जाहिर की है। वही मध्य प्रदेश के विदिशा और सीहोर जिले में औसतन समय पर निराकरण होने से सराहना की गई है।
MP : उमरिया जिले से नाराजगी तो विदिशा और सीहोर जिले की मुख्य सचिव ने की सराहना, यहां जानिए क्या है मामला
दरअसल बीते दिनों मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के द्वारा प्रदेश भर के जिलों में सीएम हेल्पलाइन और जन शिकायत के निराकरण को लेकर एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई जिसमें समय पर और ऑस्टिन शिकतों का निराकरण नहीं करने से मुख्य सचिव ने नाराजगी जाहिद की है वही जो जिले औसत रूप से शिकायतों को निराकरण में प्रगति दिखाई है उनकी सराहना भी की है।
MP : उमरिया जिले से नाराजगी तो विदिशा और सीहोर जिले की मुख्य सचिव ने की सराहना, यहां जानिए क्या है मामला
उमरिया जिले में शिकायतकर्ता बहोरी सिंह को पोर्टल में गलत एंट्री कर देने से उसे 1 साल तक सफर करना पड़ गया। जिसके लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टर और आदिवासी विकास विभाग को जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव ने उमरिया सहितसिंगरौली, धार, शिवपुरी, नीमच, राजगढ़, पन्ना, रतलाम, ग्वालियर और खरगोन जिले में भी जन शिकायत के निराकरण में लेट लतीफ के चलते वहां के अधिकारियों के प्रति नाराजगी दिखाई है।
MP : उमरिया जिले से नाराजगी तो विदिशा और सीहोर जिले की मुख्य सचिव ने की सराहना, यहां जानिए क्या है मामला