MP: पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, शासन ने जारी किया आदेश

0
200
Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश में अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है जिसमें शासन के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि अब पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को अवकाश दिए जा सकते हैं शासन के द्वारा इसके लिए जिलों के सभी एसपी को निर्देश जारी किए है।

MP: पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, शासन ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों अवकाश निरस्त कर दिए थे। इसके लिए शासन ने आदेश भी जारी किया था लेकिन अब ढाई महीने गुजरने के बाद लोकसभा चुनाव और उनके नतीजे की घोषणा की जा चुकी है। इसके बाद शासन ने एक बार फिर आदेश जारी किया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अवकाश ले सकेंगे। इसके लिए बकायदे शासन के द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल ने जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया हैं।

MP: पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, शासन ने जारी किया आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here