रीवा (संवाद)। जिले के सिविल लाइन थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह के द्वारा थाने के टीआई हितेंद्र नाथ को गोली मार देने के मामले में एडीजी ने सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है इधर गंभीर अवस्था में घायल टीआई के सीने के पास लगी गोली और अंदर गोली फंसे रह जाने का डॉक्टरों द्वारा सफल ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल ली गई है अब टीआई खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं ।
