उमरिया (संवाद)। इजरायल (अमेरिका)- ईरान युद्ध के बीच आम जनता के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है जिसमें यह की एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम 115 रुपए तक बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो वाले सिलेंडरों की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है। जबकि कमर्शियल गैस 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले भी 1 मार्च को बढ़ोतरी की गई थी, अब एक सप्ताह के भीतर ही गैस सिलेंडर में दोबारा बढ़ोतरी की गई है बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से ही लागू कर दी गई है। वही पेट्रोल डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल का निर्यात आयात ठप हो चुका है, और बीते एक-दो दिन पहले कच्चे तेल के बाजार भाव में अचानक बढ़ोतरी भी देखी गई है। फिलहाल अभी स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई बल्कि कीमतें स्थिर बताई जा रही हैं लेकिन आने वाले समय में अगर इसराइल और ईरान का युद्ध लंबे समय तक चलता रहा तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की संभावना जताई गई है।

घरेलू एलपीजी 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम 60 रुपये तक बढ़ गए हैं और इसी के साथ दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 853 रुपये से बढ़कर अब 913 रुपये हो गए हैं. कोलकाता में 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब 939 रुपये हो गए हैं. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर अब 912.50 रुपये का मिलेगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत बढ़ कर 928.50 रुपये हो गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 114.50 से 115 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
बिना राधे न होरी होय.. और आज घरे ना जावै हो समधिन.. फ़ाग गीतों में जमकर थिरके नेता