उमरिया (संवाद) भारत राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में आर.सी. स्कूल प्रांगण में उपस्थित अभिभावक, शिक्षक, छात्रों ने भारत के संविधान एवं महत्व को चिरंतन बनाए रखने व देश प्रेम एकता और अखण्डता के लिए समर्पित राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक साथ बड़ी संख्या मे भारतीय ध्वज को प्रणाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धनुषधारी सिंह ने भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे, राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के जय घोष के साथ भारतीय शान तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का वंदन कर पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व उपस्थित अभिभावकों को देश प्रेम की भावनाओं से भाव विभोर कर दिया।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मिला प्रथम स्थान
विद्यालय से बड़ी संख्या में लगभग 200 छात्रों ने रंगीन और अन्तर्राज्यीय, विभिन्न परिधानों मे सज-धज कर जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय धरोहर, संस्कार, राष्ट्रीय विकास, पंचप्रण अधारित स्वर्निमित चित्रकारी और कृतियों के साथ शानदार व यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम- आर्यवृत भारत में हुआ नव प्रभात है, वंदे मातरम् स्वर से गूंज रहा आकाश है, गीत पर प्रस्तुति दी। डॉ. गीता राजपूत द्वारा निर्देशित गीत, नृत्यसंयोजक रूपा दास, अंजली शुक्ला व अकांक्षा गौतम द्वारा नृत्य और संगीतज्ञ विष्णु महराज द्वारा संयोजित संगीत ने जहाँ एक ओर समूचे देश के गौरव और विकास की गाथा बताई, वहीं जिवंत प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों, नागरिकों एवं छात्र-छत्राओं के हृदय को देश भक्ति से आल्हादित कर दिया।

एक बार पुनः आर. सी. हायर सेकण्ड्री स्कूल उमरिया के छात्र छात्राओं ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक समारोह में रखी प्रथम स्थान की चमकती शील्ड- जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान,बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह ,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री आशुतोष अग्रवाल,जिला कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के हाथो अपने नाम कर ली |