एमपी (संवाद)। बड़ी खबर मध्यप्रदेश के भोपाल से आ रही है जहां प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब रिटायर होने पर एकमुश्त सवा लाख रुपए दिए जाएंगे। आंगनवाड़ी सहायिका को रिटायरमेंट पर एक लाख रुपए मिलेंगे।इसके साथ ही ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया जाएगा। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाकर 6500 रु. कर दिया जाएगा।’ ‘आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का 5 लाख तक का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
इसके पहले महिला बाल विकास अंतर्गत आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका को महज मासिक मानदेय मिला करता था इसके अलावा उनके रिटायरमेंट के बाद किसी भी प्रकार की राशि दिए जाने का प्रावधान नहीं था। बीते 2 वर्षों से लगातार आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका के द्वारा सरकार से लगातार अपनी विभिन्न मांगों में से इस बात की मांग की जाती रही है कि रिटायरमेंट के बाद सरकार उन्हें एकमुश्त राशि प्रदान करें इसके अलावा भी उनकी कई ऐसी मांग है जो सरकार से मांगी जा रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी विभिन्न मांगों में से एक मांग को पूरा करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026