बीजेपी की तिरंगा रैली 17 मई को,आमजनता तक पहुंचाएगे ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

उमरिया।। भारतीय सेवा के द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के 100 प्रतिशत सफल होने, भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को आम जनता तक पहुंचाने भारतीय जनता पार्टी तिरंगा रैली निकाल रही है। इसी क्रम में उमरिया जिला मुख्यालय में तिरंगा रैली 17 मई को आयोजित की गई है।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महामंत्री और तिरंगा रैली अभियान के संयोजक दीपक छतवानी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देश पर तिरंगा रैली अभियान का आयोजन उमरिया जिले में 17 मई को आयोजित किया गया है। तिरंगा रैली जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती स्टेशन चौक से शाम 4 प्रारंभ होकर स्थानीय गांधी चौक में समापन किया जाएगा।
श्री छतवानी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में तिरंगा अभियान रैली को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के द्वारा जिले के तमाम पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तिरंगा रैली को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस तिरंगा रैली अभियान के लिए भाजपा के जिला महामंत्री दीपक छतवानी को संयोजक, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार और वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक तिवारी को सह संयोजक बनाया गया है। दीपक छतवानी ने भाजपा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Leave a comment