उमरिया (संवाद)। जिले की महत्वपूर्ण जनपद पंचायत करकेली में आज सोमवार को तड़के लोकायुक्त टीम रीवा के द्वारा जनपद सीईओ दिवाकर नारायण पटेल को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ने की जानकारी मिली है। सीओ को पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त टीम पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले की महत्वपूर्ण जनपद पंचायत करकेली में आज सोमवार को तड़के लोकायुक्त टीम रीवा के द्वारा जनपद सीईओ दिवाकर नारायण पटेल को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ने की जानकारी मिली है। सीओ को पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त टीम पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है।जिले की महत्वपूर्ण जनपद पंचायत करकेली में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की खबरें लगातार सामने आ रहे थी। इस दौरान जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है वह है कि पीसीओ रामलखन साकेत के द्वारा सीईओ जनपद पंचायत करकेली को रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त से पकड़वाया है। बताया जा रहा है कि सीईओ दिवाकर पटेल के द्वारा कई दिनों से पीसीओ से पदोन्नति के लिए प्रताड़ित और उससे रुपयों की मांग की जा रही थी जिस से प्रताड़ित होकर पीसीओ ने इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त रीवा से कर दी।लोकायुक्त टीम के द्वारा जांच सत्यापन के बाद आज सोमवार को सुबह जनपद कार्यालय में पीसीओ के द्वारा रिश्वत की राशि लगभग ₹10000 दिए जाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्यवाही कर दी और रंगे हाथ सीईओ जनपद पंचायत को गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर सीईओ से आगे पूछताछ कर रही है।