सतेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा।
उमरिया (संवाद)। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत जंगल से लगे गांव चेचरिया में बीती रात घर में अपनी मां के साथ सो रहे मासूम बच्चे को तेंदुआ उठा ले जाने की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें मासूम बच्चे को उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Contents
सतेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा।उमरिया (संवाद)। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत जंगल से लगे गांव चेचरिया में बीती रात घर में अपनी मां के साथ सो रहे मासूम बच्चे को तेंदुआ उठा ले जाने की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें मासूम बच्चे को उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज अंतर्गत जंगल से लगे गांव चेचरिया जोकि करकेली जनपद पंचायत के अंतर्गत आता है। जहां बीती रात घर में अपनी मां के साथ सो रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे को सुबह 4 बजे के करीब अचानक तेंदुआ उठाकर ले गया। बच्चे के रोने और फिर उसके परिजनों के जागने के उपरांत काफी हो हल्ला मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जिससे मासूम बच्चे की जान बच सकी है।बताया गया कि तेंदुआ के हमले से मासूम बच्चे की सिर और शरीर में गंभीर जख्म हो गए हैं। आनन-फानन में गंभीर हालत में मासूम बच्चे को इलाज के लिए पहले करकेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उमरिया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।