Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसमें मध्यप्रदेश राजस्थान तेलंगाना मणिपुर में एक चरण में चुनाव होंगे वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पांचो राज्य के नतीजे एक ही दिन यानी 3 दिसंबर को मतगणना उपरांत घोषित किए जाएंगे।
Assembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

Contents
Assembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलानAssembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलानAssembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलानAssembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आज सोमवार को 12:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावो की तिथियो घोषणा कर दी गई है जिसमें मध्य प्रदेश में एक चरण में यानी 17 नवंबर को मतदान की तारीख तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव के दो चरणों यानी 7 और 17 नवंबर को संपन्न कराए जाएंगे। राजस्थान में भी एक चरण में यानी 23 नवंबर को मतदान संपन्न कराया जाएगा। इसी तरह मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान संपन्न कराया जाएगा।
Assembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा के चुनाव में सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य के लिए दो चरणों में मतदान करने की तिथियां घोषित की गई है इसके अलावा बाकी के राज्यों में एक चरण में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे इन सभी पांचो राज्यों की मतगणना एक साथ 3 दिसंबर को संपन्न कराई जाएगी। बता दे कि इसके बाद राज्यो के राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी इसी के साथ चुनाव आयोग पूरी तैयारी के साथ प्रक्रिया पूर्ण करने मैदान में उतरेगा।
Assembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद तमाम राजनीतिक दालों में खलबली मच गई है। कारण यह कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान का समय कल 39 दिन शेष रह गया है ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के द्वारा जहां अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की जा सकी है ऐसे में वह अब आनन फानन में प्रत्याशियों के चयन कर पहले उनके नाम का ऐलान करेगी इसके बाद प्रत्याशी जहां अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जाने से पहले नाम निर्देशन पत्र सहित अन्य प्रक्रिया में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग सकता है।
Assembly Election: बज गया चुनावी बिगुल,मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
हालांकि प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के द्वारा तीन उम्मीदवारों की सूचियां के माध्यम से 79 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जो बीते कई दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर प्रचार में जुटे हुए थे। बाकी की सूची भी तैयार की जा रही है। संभवतः बहुत जल्द बीजेपी के द्वारा बाकी की उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।