Katni: कलेक्टर के निर्देश के बाद भू माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज मचा हड़कंप

0
251
कटनी (संवाद)। मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश के कुछ जिलों के संवेदनशील कलेक्टर के द्वारा भू माफिया और अवैध रूप से कॉलोनी निर्माण कर रहे कॉलोनाइजरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। कटनी जिले के कलेक्टर इस मामले में बड़ी कार्यवाही की है जिसमें अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कर रहे 3 कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर के इस कार्यवाही के बाद अन्य भू माफिया और कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Katni: कलेक्टर के निर्देश के बाद भू माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज मचा हड़कंप

दरअसल पूरे प्रदेश में भूमिया जिस कदर जमीनों को गैर कानूनी ढंग से हड़पने और फिर उसमें अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने के मामले सामने आते रहे हैं इन माफियाओं के द्वारा कॉलोनी विकसित करने या प्लाट बेचने के जो भी शासन के निर्देश है उनका पालन किए बगैर गैर कानूनी ढंग से इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं जबकि प्लांट काट कर बेचना या कॉलोनी विकसित करने के लिए कॉलोनाइजर के लाइसेंस सहित अन्य तमाम प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही प्लेटो की बिक्री और कॉलोनी विकसित करने का कार्य किया जाता है।

Katni: कलेक्टर के निर्देश के बाद भू माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज मचा हड़कंप

पावरफुल इंजन के साथ इंडियन मार्केट में Royal Enfield Bobber 350 लेंगी एंट्री, जाने इसके झन्नाटेदार फीचर्स और लॉन्च डेट

लेकिन भूमाफियाओं के द्वारा सांठगांठ करके या अवैध रूप से प्लाटो की खरीद फरोख्त और कॉलोनी निर्माण, कॉलोनी विकसित गैर कानूनी ढंग से किए जाने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इन अवैध कॉलोनाइजरों और भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। जी के तहत कटनी जिले के कलेक्टर के द्वारा जिले के अंतर्गत स्लीमनाबाद इलाके में तीन कॉलोनाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।

Katni: कलेक्टर के निर्देश के बाद भू माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज मचा हड़कंप

कलेक्टर न्यायालय ने तीनों कालोनाइजर्स क्रमशः वीरेन्द्र गुप्ता, वेदप्रकाश मिश्रा और आदित्य गुप्ता को अवैध रूप से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए प्लाटिंग करने और कृषि भूमि पर कालोनी निर्माण के लिए अवैध व्यपवर्तन को अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज कराने और भूमि के खसरा अभिलेख में प्रबंधक कलेक्टर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के पालन में ही स्लीमनाबाद पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Katni: कलेक्टर के निर्देश के बाद भू माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज मचा हड़कंप

बता दे कि आदिवासी जिला उमरिया में भी भूमाफियाओं गैर कानूनी ढंग से अवैध कालोनी विकसित करने की फिराक में है।अवैध रूप से कॉलोनाइजर के द्वारा प्लाटों की बिक्री और कॉलोनी विकसित करने का कार्य चोरी छुपे चल रहा हैं। कई कॉलोनाइजर अवैध रूप से कई प्लाटों की बिक्री कर चुके हैं तो कहीं स्वयं कॉलोनी बनाकर बकायदे मकान बेचे और किराए पर दिए जा रहे हैं। हालांकि यहां भी जिले के कलेक्टर के द्वारा एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। जिसमें वह इस तरह के भू माफियाओं और अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजरो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Katni: कलेक्टर के निर्देश के बाद भू माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज मचा हड़कंप

Redmi का यह स्मार्टफोन मिला रहा 2500 रूपये सस्ता, जाने पुरी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here