इंदौर (संवाद)। मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने शादी की 2 दिन बाद ही अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा को फोन पर मैसेज करके कहा कि उसके पति राजा को जान से मार दो सूत्र बता रहे हैं कि सोनम ने इसके बदले चार लाख की सुपारी दी थी। हनीमून के दौरान सोनम ने बेंगलुरु से भी तीन आरोपियों से फोन में बात करके लोकेशन देती रही। इसके बाद शिलांग जाने के दौरान आरोपियों ने राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया।
जानिये पूरा मामला
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी उम्र 30 वर्ष और सोनम रघुवंशी 25 वर्ष की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय का रुख किया। 20 मई को दोनों इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके और वहीं से स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।
हत्या के 10 दिन बाद मिली राजा रघुवंशी की लाश
22 मई को गायब हुए राजा रघुवंशी का शव 10 दिन बाद 2 जून को वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी। राजा का शव 4 जून को इंदौर लाया गया और इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था।
सोनम ने 4 लाख में दी सुपारी, गाजीपुर से गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, सोनम 9 लाख रुपये लेकर घर से निकली थी। सोनम ने 4 लाख रुपए में सुपारी दी थी। यह भी बताया जा रहा है कि सोनम बनारस से गुवाहाटी और फिर बिहार पहुंची। सोनम बनारस होकर नेपाल जाने की फिराक में थी। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद उसने बीच रास्ते मन बदल लिया और गाजीपुर में ढाबे पर पहुंच गई थी। यह पूरा केस और भी उलझता जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
इसके बाद 8 जून रविवार को सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी की। इस छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो मध्य प्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है।
