नाबालिक बेटे ने पिता की लायसेंसी बंदूक से अपनी मां को मारी गोली,मां की मौके पर मौत,पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी

Editor in cheif
2 Min Read
प्रतीक रामचंद्राणी टीकमगढ़ (संवाद)। 
जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में मंगलवार दोपहर एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बेटे से पूछताछ में जुट गई है।
यह पूरा मामला शहर के देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी का है। देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि आज दोपहर भगत नगर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला को उसके 17 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बेटा अभी नाबालिग है।फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी सहित मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है।

Contents
प्रतीक रामचंद्राणी टीकमगढ़ (संवाद)। जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में मंगलवार दोपहर एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बेटे से पूछताछ में जुट गई है।यह पूरा मामला शहर के देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी का है। देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि आज दोपहर भगत नगर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला को उसके 17 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बेटा अभी नाबालिग है।फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी सहित मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है।पिता की लाइसेंसी बंदूक से की हत्यापुलिस ने बताया कि आरोपी का पिता रमेश रजक बैंक में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात है। आरोपी बेटे ने आज अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को पूछताछ के लिए देहात थाने ले गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।  घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस बारीकी से पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पिता की लाइसेंसी बंदूक से की हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी का पिता रमेश रजक बैंक में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात है। आरोपी बेटे ने आज अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को पूछताछ के लिए देहात थाने ले गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।  घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस बारीकी से पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *