प्रतीक रामचंद्राणी टीकमगढ़ (संवाद)।
जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में मंगलवार दोपहर एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बेटे से पूछताछ में जुट गई है।
यह पूरा मामला शहर के देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी का है। देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि आज दोपहर भगत नगर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला को उसके 17 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बेटा अभी नाबालिग है।फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी सहित मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है।
