शहडोल (संवाद)। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कालेज परिसर में नशे से धुत्त कुछ असमाजिक तत्व घुसकर मेडिकल के छात्रों के साथ मारपीट और अन्य मामले में फरार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें यह की फरार आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर थाना कोतवाली में उपस्थित नहीं होने पर उनकी संपत्ति को कुर्क करने का नोटिस चस्पा किया है।
इस मामले में बताया गया मुख्य आरोपियों में से एक नावेद खान उर्फ पप्पू की गिरफ्तारी के लिए शहड़ोल पुलिस ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर सरेंडर करने की चेतवानी दी है। साथ ही चेताया है की यदि 24 घंटे के अंदर उपस्थित नही हुए तो उनकी चल अचल संपत्ति कुर्क कराने के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा जिसके लिए सोहागपुर पुलिस ने उसके आफिस में एक नोटसी चस्पा किया है।
