शहडोल (संवाद)। जिले का शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले मेडिकल कॉलेज में बीती रात हंगामा हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कालेज परिसर में घुसकर शराब के नशे में विवाद किया। इस दौरान प्रशिक्षु डॉक्टरों और स्टॉप पर जमकर लाठियां बरसाई गई जिससे 9 लोगों को चोटे आई हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सोहागपुर थाना पुलिस ने असामाजिक तत्वों के ऊपर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
दरअसल मेडिकल कॉलेज के छात्र और कुछ बाहर शहर के युवकों के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद शहर के आवारा रईस लड़कों ने मेडिकल कालेज परिसर में घुसकर शराब के नशे में हंगामा कर दिया। सैकड़ों की तादाद में दिखाई दे रहे इन तत्वों के द्वारा मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट की है और उन पर लाठियां बरसाई गई है। घंटों तक चले इस विवाद के दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को खासा परेशानी हुई वह बेचारे डरे सह में नजर आए।
मेडिकल कालेज परिसर में घंटों तक चले इस विवाद की जानकारी थाना सोहागपुर पुलिस को लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर मशक्कत करने के बाद मामले को शांत कराया गया। इस विवाद और मारपीट में मेडिकल कॉलेज के 9 छात्र जख्मी हुए हैं जिसमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज परिसर के में तैनात सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर नावेद खान सहित चार आरोपियों पर धारा 279,506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
