उमरिया/नौरोज़ाबाद(संवाद)। वन मंडल उमरिया के वन परीक्षेत्र नरोजाबाद अंतर्गत प्राकृतिक सौंदर्य स्थल नागौर ताल में आज अनुभूति कार्यक्रम सपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम मे वैष्णवी हाई सेकेंडरी स्कूल नौरोज़ाबाद के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। वन विभाग के द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के के पाठक और ओ पी शुक्ला के द्वारा स्कूली छात्र एवं छात्राओं को जंगल भ्रमण कराया गया तथा दोनों ट्रेनरो के द्वारा जल जंगल और जमीन के बारे मे जानकारी दीं गई।

Contents
उमरिया/नौरोज़ाबाद(संवाद)। वन मंडल उमरिया के वन परीक्षेत्र नरोजाबाद अंतर्गत प्राकृतिक सौंदर्य स्थल नागौर ताल में आज अनुभूति कार्यक्रम सपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम मे वैष्णवी हाई सेकेंडरी स्कूल नौरोज़ाबाद के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। वन विभाग के द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के के पाठक और ओ पी शुक्ला के द्वारा स्कूली छात्र एवं छात्राओं को जंगल भ्रमण कराया गया तथा दोनों ट्रेनरो के द्वारा जल जंगल और जमीन के बारे मे जानकारी दीं गई।उन्होंने बताया की अगर हमारे जंगल सुरक्षित रहेंगे तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा. जंगल मे लगे पेड़ पौधे के माध्यम से हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। अनुभूति कार्यक्रम मे उपस्थित दोनों ट्रैनरो के द्वारा पेड़ पौधे के द्वारा हमें कई तरह की जीवन दायिनी औषधि भी मिलती है।इसलिए हमें अपने जंगलो की सुरक्षा करनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ट्रेनरो के द्वारा स्कूली छात्र और छात्राओं से वन के बारे मे निबंध लिखने को भी कहा गया.कार्यक्रम के अंत मे वैष्णवी स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को वन विभाग नरोजाबाद के द्वारा रुचिकर भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नौरोज़ाबाद वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवम कोष्ठी, डिप्टी रेंजर संतोष तिवारी, नंद पाल चौधरी,जोहन सिंह, वनरक्षक उदय भान सिंह, सुनील सिंह,अमित सिंह बघेल, मेघ राज सिंह. रामू बैगा, शुभकरण सिंह, अजय सिंह, कंचन शुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
