उमरिया/नौरोज़ाबाद(संवाद)। वन मंडल उमरिया के वन परीक्षेत्र नरोजाबाद अंतर्गत प्राकृतिक सौंदर्य स्थल नागौर ताल में आज अनुभूति कार्यक्रम सपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम मे वैष्णवी हाई सेकेंडरी स्कूल नौरोज़ाबाद के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। वन विभाग के द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के के पाठक और ओ पी शुक्ला के द्वारा स्कूली छात्र एवं छात्राओं को जंगल भ्रमण कराया गया तथा दोनों ट्रेनरो के द्वारा जल जंगल और जमीन के बारे मे जानकारी दीं गई।

