शहडोल (संवाद)। जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के गांव हथडगरा में एक महिला की दो हिस्सों में लाश मिली है। इस मामले में घटना वाले दिन से फरार हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ग्राम करेली जिला निवाड़ी से पकड़ा गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर है। और वह अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिससे उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी कुमार प्रतीक ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर की सुबह 10 बजे आरोपी राम किशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती पटेल को जंगल में लकड़ी काटने के लिए लेकर गया था। जिसके बाद उसने जंगल मे ही पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद सिर को धड़ से अलग कर दिया और जमीन में गाड़ दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की पुलिस को जानकारी के बाद थाना देवलोंद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को उसके गांव करेली में होने की सूचना मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यवाही के दौरान टीआई कलीराम पार्टी, साइबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित, एएसआई शिवनारायण प्रजापति, आरक्षक विनोद तिवारी, धीरेंद्र भदौरिया एवं अजय वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।