भीषण सड़क हादसे में 26 श्रद्धालुओं की मौत,ट्रेक्टर ट्राली पलटने से हुआ हादसा, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने जताया दुख

Editor in cheif
3 Min Read
कानपुर (संवाद)। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। इसके अलावा 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घटना के बाद घायलों को कानपुर की अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया है। हादसे में 12 महिलाये और 10 बच्चे शामिल है। घटना के बाद चारो तरफ चीख पुकार मची हुई है।
बता दें कि कुर्था गांव के लोग ट्रेक्टर में सवार होकर माता चंद्रिका देवी मंदिर उन्नाव से दर्शन करके वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी कानपुर के नजदीक घाटमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 26 लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। वही 22 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिस्क अभियान चलाकर सभी घायलों को कानपुर के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है वही मृतकों के शव को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे में 12 महिलाये और 10 बच्चे भी शामिल है।
इस हृदय विदारक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।वही मृतकों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआबजा देने की घोषणा की गई है।वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कानपुर के डीएम से हर संभव मदद देने की बात कही है। वहीं उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि ट्रेक्टर ट्राली का उपयोग सिर्फ समान ढोने के लिए किया जाय। सवारी के रूप में बिल्कुल इस्तेमाल नही किया जाय।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेक्टर काफी रफ्तार में चल रहा था। और अचानक ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। लेकिन ट्राली पलटने की कोई मुख्य वजह लोंगो के समझ मे नही आ रही है। जैसे ही ट्रेक्टर ट्राली पल्टी चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचते ही स्थानीय लोंगो की मदद से ट्राली के नीचे दबे लोंगो को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है।इसके कुछ देर बाद एसडीआएफ कि टीम भी मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
Photo:google
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *