Big News:भतीजे ने चाचा को दिन दहाड़े मारी गोली, कुल्हाड़ी से भी किया हमला, इलाके में दिल दहला देने वाली घटना से फैली सनसनी

Editor in cheif
2 Min Read
शहड़ोल (संवाद)।  जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जिसमे रिश्ते के भतीजे ने अपने ही सगे चाचा के ऊपर कट्टे से फायर कर दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन इसके बाद भी भतीजे ने उस कुल्हाड़ी से जोरदार हमला किया है जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर मौत हो गई।गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।इलाके में गोलीकांड की खबर एक आग की तरह फैल गई है। जिससे घटनास्थल पर लोंगो का हुजूम इकट्ठा हो गया।वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक शहडोल जिले के जयसिंहनगर पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम देवरा के पास वरना में एक परिवार में घरेलू विवाद इस कदर बढ़ गया कि रिश्ते के भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।दरअसल ग्राम देवरा निवासी भतीजा भंडारी केवट और चाचा नंचु भंडारी केवट के बीच कुछ घरेलू विवाद था। जिसे लेकर आज सोमवार को सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजा भंडारी केवट ने अपने चाचा नंचु केवट को बंदूक (कट्टे) से गोली दाग दी। गोली चाचा के पेट मे लगी है जिससे वह वहीं घायल होकर गिर गया। लेकिन भतीजे को इतनी ज्यादा गुस्सा सवार थी कि वह उसे जान से मारे नही रहा। गोली मारने के बाद उसने घायल चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई।
गोलीकांड की खबर पूरे इलाके में एक आग की तरह फैल गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं घटना सुनकर गांव के लोंगो का हुजूम इकट्ठा हो गया है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जयसिंहनगर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। जिसके बाद पुलिस ने लोंगो के बयान दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।वही आरोपी भतीजा भंडारी केवट घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *