उमरिया ने रचा राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान,कलेक्टर श्रीमती सहाय का नई दिल्ली में हुआ सम्मान

Editor in cheif
3 Min Read

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की अगस्त माह की समीक्षा में 78.1 कंपोजिट स्कोर हासिल

उमरिया। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना वर्ष 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन में उमरिया जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अगस्त माह की समीक्षा में उमरिया ने 78.1 के कंपोजिट स्कोर के साथ पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले की इस उपलब्धि पर भारत सरकार द्वारा कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री सहित संबंधित मंत्रालयों एवं विभागों के केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय स्तर पर उमरिया को मिली यह उपलब्धि जिले में कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत उमरिया जिले में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में सुधार और कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग, जिला पंचायत के ग्रामीण विकास विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है।

योजना के तहत जिले में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अवैध कोयला कारोबार,सीएम हाउस को भी बदनाम कर रहा “सनी” नामक शख्स, शहडोल, उमरिया अनूपपुर और उमरिया के अधिकारियों से मिली भगत की चर्चा.?

दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा

किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के लक्ष्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

उमरिया का देश में तीसरा स्थान प्राप्त करना जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और यह जिले में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान को दर्शाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *