चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कॉकरोच पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Editor in cheif
2 Min Read

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी करते हुए देशभर में आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, तो पार्टी सभी राज्यों में चुनाव आयोग के खिलाफ जनजागरूकता अभियान और विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका भी मौजूद रहे। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए तथा केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए। ये आरोप और मांगें CJP के बयान हैं।

बांधवगढ़ में हाथी महोत्सव का शुभारंभ,कलेक्टर राखी सहाय ने हाथी को खिलाया केला

CJP की तीन प्रमुख मांगें

पहली मांग: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा, उनके खिलाफ आपराधिक जांच और कथित निर्देशों की जांच।

दूसरी मांग: आगामी चुनावों पर रोक, जनवरी 2024 की मतदाता सूची बहाल करने, SIR प्रक्रिया रोकने तथा इससे जुड़ी फाइलों को सुरक्षित रखने की मांग।

तीसरी मांग: 2023 में बनाए गए उस कानून को वापस लेने की मांग, जिसके तहत चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण मिलता है। पार्टी ने सिविल सोसाइटी की भागीदारी वाला नया कानून बनाने की बात कही।

बड़ी खबर: एमपी में टल सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, जनगणना और परिसीमन बना वजह

48 घंटे बाद आंदोलन का दूसरा चरण

अभिजीत दीपके ने कहा कि पार्टी पहले देशभर में लोगों के बीच जाकर चुनाव और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अभियान चलाएगी। इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। उनका दावा है कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं होती।

Jabalpur: अरे यह क्या हुआ.? पुलिस पर ही हो गई कार्रवाई, उमरिया की पूजा रैदास हनीट्रैप मामला, यहां जानिए पूरी डिटेल

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *