सीएम डॉ.मोहन के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग की शानदार पहल,दो दिनों में जारी हुए 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश

Editor in cheif
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग ने शानदार पहल की है। यह पहल स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों से संबंधित है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी अपेक्षा के मुताबिक लगभग 859 लंबित प्रकरणों में से 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश पिछले दो दिनों में जारी किए जा चुके हैं।

इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘संवेदनशीलता से समाधान, परिवारों को आर्थिक संबल।’ मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील पहल एवं अपेक्षा के अनुरूप लगभग 859 लंबित प्रकरणों में से 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश विगत दो दिवस में जारी किए जा चुके हैं।

कर्मचारियों के परिवारों को समय पर मिले आर्थिक संबल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लगभग 30 और आदेश आगामी दो दिवस में जारी किए जाएंगे। शेष प्रकरणों में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को समय पर आर्थिक संबल और सम्मानजनक जीवन का आधार मिल सके।

मप्र भाजपा को मिले नए प्रभारी, एमपी के 4 नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *