MPPSC परीक्षा में रुचि तिवारी ने हासिल किया प्रथम स्थान,नौरोजाबाद का नाम किया रोशन

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया। स्वर्गीय श्री रतनलाल मालवीय हायर सेकेंडरी स्कूल नौरोजाबाद की छात्रा रहीं रुचि तिवारी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रुचि ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार (उप कुलसचिव) पद की सामान्य वर्ग की सीट पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

रुचि तिवारी के पिता राजेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। रुचि की सफलता से नौरोजाबाद सहित पूरे उमरिया जिले में खुशी का माहौल है।

रुचि की उपलब्धि पर स्वर्गीय श्री रतनलाल मालवीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि रुचि की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

MP: ट्रक में पीछे से घुसी कार,3 दोस्तों की मौत,अंधेरे और बारिश की वजह से नही दिखा ट्रक

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *