पुलिस कार्रवाई के विरोध में हजारों लोगों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज और आंसू गैस

Editor in cheif
2 Min Read

MP: बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला और उसके पति को चोरी के संदेह में हिरासत में लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों के विरोध में मंगलवार को मरार माली समाज के हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया और किरनापुर थाने का घेराव किया।

मामला ग्राम टिमकीटोला के पोस्ट ऑफिस में हुई चोरी से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने 2 सितंबर को चोरी के शक में सावित्री और उसके पति कैलाश को हिरासत में लिया था। परिवार और समाज के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर दोनों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद समाज के लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की।

माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका, पति से भी कानूनी अलगाव; अब बेटी गिरिशा ही सांसद हिमाद्री सिंह का सहारा

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग रैली निकालकर किरनापुर थाने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स हटाने की कोशिश के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

MP: थाने में गर्भवती महिला और पति से मारपीट के आरोप, टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *