MP: मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर 3 युवतियों और 5 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को स्पा सेंटर में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट,यहां जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मोघट थाना क्षेत्र में संचालित द बेस्ट स्पा सेंटर पर पुलिस ने देर रात छापा मारा। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और 5 युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और इंदौर की रहने वाली हैं।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों में स्पा सेंटर का एक कर्मचारी भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने युवतियों को आवश्यक प्रक्रिया के तहत वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। साथ ही उनकी पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन कर परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच और पूछताछ जारी है।