संबंध बनाने से इनकार पर छात्रा से मारपीट, कालेज की लड़कियां ही एक लड़की पर संबंध बनाने डाल रही थी दबाव,कालेज में कहीं सेक्स रैकेट तो नहीं.?

Editor in cheif
2 Min Read

MP: मध्यप्रदेश के सतना शहर में कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक के साथ संबंध बनाने से इनकार करने पर कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा और उसकी तीन सहेलियों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की। लड़कियां ही एक लड़की पर युवक के साथ संबंध बनाने का दबाव डालना कहीं ना कहीं सेक्स रैकेट की ओर इशारा करता है.? स्थानीय जानकारी का मानना है कि इस तरीके की गतिविधियां सामान्य नहीं बल्कि गंभीर मामला है। हालांकि पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से जांच कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, एक युवक उसे व्हाट्सएप पर परेशान करता था। विरोध करने पर उस पर युवक के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि 6 अगस्त को एक छात्रा उसे बहाने से स्कूटर पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गई, जहां पहले से मौजूद तीन अन्य छात्राओं ने उसे घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया।

आरोप है कि मारपीट के दौरान पीड़िता को धमकाया गया और वीडियो कॉल के जरिए युवक से माफी मंगवाई गई। पीड़िता ने बताया कि डर के कारण उसने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी।

बाद में मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ और 11 सितंबर को पीड़िता ने कोलगवां थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंभीर सवाल यह भी है कि छात्रा पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और इनकार करने पर कथित रूप से हमला करने के पीछे आखिर क्या वजह थी। मामले की पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *