MP: पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर निवासी लोकेश तंवर ने दावा किया कि शादी के करीब एक साल बाद उसे सोशल मीडिया पर पत्नी की पुरानी तस्वीरों और वीडियो से जानकारी मिली कि उसकी पत्नी पहले पांच शादियां कर चुकी है और वह उसका छठा पति है। पूरा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके का है।
लोकेश के अनुसार, इस संबंध में पत्नी से पूछताछ करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद उसे जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद उसने पत्नी और उसके परिजनों पर घर से जेवर, नकदी और अन्य सामान ले जाने के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,4 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
लोकेश ने शिकायत में दावा किया है कि उसकी पत्नी ने पहले महू और इंदौर के अलग-अलग इलाकों के अलावा देवास जिले के बागली और देवास में भी शादियां की थीं। यह जानकारी उसे सोशल मीडिया पर मौजूद फोटो और वीडियो से मिली। युवक का दावा है कि महिला ने कुल छह शादियां की हैं जिसमें उसके साथ हुई शादी छठी है।
एसीपी निधि सक्सेना के अनुसार, युवक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टाटा मोटर्स की बिक्री में बड़ा उछाल,अगस्त में रिकॉर्ड गाड़ियों की बिक्री